google-site-verification: googled7b5055a55096bfc.html
FEATUREDNewsPolitical

जगदीश मौर्य जिला उपाध्यक्ष बने।।

(शीतला प्रसाद सरोज)
मुंबई। राकांपा ने संगठन को मजबूत और चुस्त/दुरुस्त बनाने के मकसद से अंधेरी (पू.) निवासी जगदीश मौर्या को राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी सेवादल,उत्तर/पश्चिम जिला का उपाध्यक्ष नियुक्त किया। यह नियुक्ति पार्टी के मुंबई अध्यक्ष सचिन अहिरे की अनुशंसा पर जिलाध्यक्ष शिवकुमार सिंह ने की।एक कार्यकर्ता की हैसियत से पार्टी में पहचान बनाकर अपनी राजनैतिक शुरुआत करने वाले जगदीश मौर्या ने अपनी नियुक्ति प्रसन्नता जाहिर करते हुए कहा कि पार्टी ने जिस आशा और विश्वास के साथ उन्हें पद की जवाबदारी दी है,उसके मद्देनजर संगठन का जनाधार बढ़ाने में वह कोई कोर/कसर बाकी नहीं रखेंगे।
मौर्य की नियुक्ति पर राकांपा सेवादल,मुंबई अध्यक्ष दीपक पवार,पार्टी के मुंबई महासचिव अखिलेश सिंह,लउ भालेकर,विकास सिंह, आशीष मिश्रा,संजय मिश्रा,सूबेदार मौर्या,हृदय नाथ चौबे,दिलीप बिंद,गणेश मौर्या,चंद्रकांत शर्मा,तुषार पांचाल,सुनील पाटकर,लक्ष्मण पवार,आदि लोगों ने प्रसन्नता जाहिर की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *