google-site-verification: googled7b5055a55096bfc.html
CrimeFEATURED

पारिवारिक विवाद में काल्हेर में कल रात युबक की हत्त्या.

भिवंडी:(संवाददाता)भिवंडी ठाणे रास्ते पर काल्हेर गाँव में रात के समय घरेलु विवाद को लेकर २६ वर्षीय पंकज म्हात्रे की चापर से हत्या का सनसनीखेज मामला प्रकाश में आया है.काल्हेर गाव का रहने वाला युवक पंकज प्रकाश म्हात्रे जो की अपने परिवार के साथ रहता था। इनके घर के करीब पंकज के चाचा का लड़का मंगेश सुनील म्हात्रे से विवाद था।
५ मार्च रात के समय पंकज अपने दोस्त  हरेश जोशी के साथ पंकज म्हात्रे को ढूढते हुए  प्रिंस इंटरप्राइजेस कार्यालय पहुचा जहा पंकज कैरम खेल रहा था। वहां मंगेश ने पहुंच कर गाली गलौज सुरु कर दिया। जिसके बाद पंकज के बाहर आते ही मंगेश ने अपने साथ लाया हुआ चापर पंकज के सीने में भोक दिया जिसके बाद पंकज जगह पर ही तड़पने लगा। जिसके बाद माँगेस और उसका साथी  हरेश जोशी दोनों फरार हो गये जिसके तुरंत बाद पंकज को पास में ही एस एस अस्पताल में भर्ती कराया। पर खून नहीं रुकने के कारण पंकज को मौत हो गई।
घटना की जानकारी लगते ही नारपोली पुलिस घटना स्थल पर हाजिर हुई और घटना स्थल पर पड़े खून के नमूने की जाँच के लिए फारेंसिक टीम को बुलाया गया। जिसके बाद सहायक पुलिस आयुक्त सेफन मुखावर घटना स्थल पर हाजिर हुए पुलिस हरकत में आयी और एक आरोपी हरेश जोशी को गिरफ्तार कर लिया अभी भी मंगेश की तलाश जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *