अब राधे माँ की बारी।।
मुमबई आसपास (म विजय)
हरियाणा का बाबा राम रहीम का मामला अभी शांत भी नही हुआ था कि मूम्बई की बहुचर्चित चरित्र राधे मां को भी बोरीवली सत्र न्यायलय ने जोरदार झटका दिया है। घरेलू हिंसा के मामले में सहयोग करने के आरोप पर लंबित मामले की सुनवाई के दौरान न्यायालय ने राधे मां पर भी मामला दर्ज करने की हरी झंडी दे दी है।
वर्ष 2015 में एक 32 वर्षीय एक महिला ने अपने ससुराल वालों के साथ राधे मां पर दहेज प्रताड़ना का मामला दर्ज किया था। जिसमे ससुराल वालों पर निरन्तर मारपीट करने के आरोपो लगाया था। और राधे माँ पर उसके ससुरालवालों को निरंतर उकसाते रहने का आरोप लगाया था। मामला न्यायालय में लंबित था। आज न्यायालय ने पुलिस को राधे मां पर भी मामला दर्ज करने का निर्देश दिया है।