google-site-verification: googled7b5055a55096bfc.html
Political

कांग्रेस को चिल्लाने दो, डैमेज कंट्रोल कर लेंगे: भाई गिरकर 

शीतला प्रसाद सरोज
मुंबई। भाजपा के वरिष्ठ नेता और उत्तर/पश्चिम संसदीय क्षेत्र के प्रभारी विजय भाई गिरकर ने कहा कि डीजल व पेट्रोल की बढ़ी कीमतों पर पर लोग चिंता करना छोड़ दें। राफेल का कुछ लफड़ा नहीं है। कांग्रेस जितना चिल्लाए, उसे चिल्लाने दो। ऊपर बैठे पार्टी के वरिष्ठ लोग सब डैमेज कंट्रोल कर लेंगे।
अंधेरी ( पू.) स्थित विशाल हॉल में भारतीय जनता पार्टी उत्तर/ पश्चिम जिला कार्यकारिणी की हुई बैठक में विजय भाई गिरकर ने कहा कि निकट भविष्य में होने वाले लोकसभा के चुनाव में शायद हमारा शिवसेना से गठबंधन न हो, ऐसी दशा में हमें अकेले चुनाव लड़ने के लिए तैयार रहना चाहिए। उत्तर/ पश्चिम लोकसभा की सीट हमारे लिए माकूल है, जिसे हम जरूर जीतेंगे।

उन्होंने कांग्रेस की चुटकी लेते हुए कहा कि उसको आंदोलन करने आता ही नहीं। जहां-जहां उसने आंदोलन किया, उसमें भीड़ ही नहीं जुटी।मराठा,शेतकरी आदि कई आंदोलन उसके शह पर हुए, बावजूद इसके जितने भी महानगर पालिका के चुनाव हुए, उसमें हमारे लोग चुनकर आए।
पार्टी के वरिष्ठ नेता रघुनाथ कुलकर्णी, भाजप उत्तर/पश्चिम जिला के अध्यक्ष व विधायक अमित साटम,मुंबई उपाध्यक्ष अभिजीत सामंत, मनपा के/ पूर्व प्रभाग समति के अध्यक्ष सुनील यादव   आदि ने भी निकट भविष्य में होने वाले लोकसभा और विधानसभा चुनाव के बाबत अपने विचार व्यक्त कर कार्यकारिणी के लोगों का मार्गदर्शन किया।
इस अवसर पर पूर्व विधायक राजहंस सिंह, भजपा उत्तर भरतीय मोर्चा, महाराष्ट्र अध्यक्ष जय प्रकाश ठाकुर,भाजपा मुंबई सचिव धर्मेन्द्र नाथ ठाकुर, उत्तर/पश्चिम जिला उपाध्यक्ष अशोक पांडेय,इन्द्रसेन सिंह, महामंत्री संतोष मेढेकर, नगरसेवक दीपक ठाकुर, नगरसेवक सुधा सिंह, कमलेश शर्मा, अंधेरी मण्डल महामंत्री जगत गौतम, सरबजीत सिंह संधू,रवि दुबे, महेंद्र सिंह गोसाईं, घनश्याम यादव, चंद्रेश सिंह, मल्लेश कटकर आदि सहित बड़ी संख्या में पार्टी के कार्यकर्ता और पदाधिकारी उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन सुनील यादव ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *