राष्ट्रपति ने सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के अवसर पर उन्हे श्रद्धांजलि अर्पित की
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के अवसर पर आज राष्ट्रपति भवन में उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। सरदार वल्लभभाई पटेल के चित्र के सामने राष्ट्रपति भवन के अधिकारियों और कर्मचारियों ने भी पुष्प अर्पित किये। इससे पहले प्रातः काल राष्ट्रपति नई दिल्ली में पटेल चौक गए और सरदार वल्लभभाई पटेल की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित करने में राष्ट्र का नेतृत्व किया

