FEATURED

वर्सोवा सीट के लिए आठवले ने ठोका दावा, लखमेंद्र खुराना को मैदान में उतारने की तैयारी

( राजहंस सिंह )
मुंबई। महाराष्ट्र विधानसभा चुनावों का एलान हो चुका है। लेकिन अभी तक उम्मीदवारों का चयन बाकी है। सभी पार्टी के लोग उम्मीदवार चुनने में मेहनत मशक्कत कर रहे हैं, ऐसे में जनचर्चा है कि वर्सोवा विधानसभा की सीट आरपीआई के खाते में जा सकती है। वर्सोवा विधानसभा सीट को लेकर आरपीआई के संभावित उम्मीदवार लखमेंद्र खुराना अति उत्साहित हैं।

पिछली बार वर्सोवा की सीट विनायक मेटे की पार्टी शिवसंग्राम के कोटे में चली गयी थी, जहां से उनके पार्टी की डॉ. भारती लवेकर ने भाजपा के चुनाव निशान ‘कमल पर चुनाव लड़ा था और जीत हासिल की थी।

वर्सोवा की सीट बीजेपी के अधिकृत रूप से कोटे में न होने से आरपीआई प्रमुख रामदास आठवले ने उस पर अपना दावा ठोक दिया है और यहां से अपनी पार्टी के वरिष्ठ नेता लखमेंद्र खुराना को चुनाव लड़ना चाहते हैं।

इस बाबत आठवले ने मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस व भाजपा के महाराष्ट्र अध्यक्ष चंद्रकांत पाटिल से भी चर्चा कर ली है। आठवले की माने तो वर्सोवा की सीट देने के लिए मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस व चंद्रकांत पाटिल उन्हें आश्वासन भी दे दिया है।

ये भी पढ़े – मुंबई पुलिस आयुक्त की विनंती के बाद शरद पवार नहीं गए परिवर्तन निदेशालय के दफ्तर।

गौरतलब कि लखमेंद्र खुराना इस्कॉन टेंपल से जुड़े हैं और बिजनेसमैन होने के साथ ही साथ समाजसेवा में भी अग्रणी रहते हैं। आरपीआई प्रमुख रामदास आठवले ने खुराना की समाजसेवा को देखते हुए उन्हें अपनी पार्टी का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष भी बनाया है।

अब देखना यह दिलचस्प होगा कि वर्सोवा विधानसभा क्षेत्र की सीट से भाजपा खुद अपना प्रत्याशी उतारती है या यह सीट फिर शिवसंग्राम के खाते में होगी या फिर यहां से आरपीआई का उम्मीदवार अपना किस्मत आजमाएगा

ये भी पढ़े – भाजपा से झुनझुना लेकर नाच रहे हैं उत्तर भारतीय नेतागण

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *