भाजपा का शक्तिनगर में हल्दी कुमकुम, महिलाओं को उपहार वितरित
शीतला प्रसाद सरोज
मुंबई। भाजपा, वर्सोवा विधानसभा क्षेत्र की ओर से जोगेश्वरी ( प.) के बेहरामबाग, शक्तिनगर स्थित अंबेमाता मंदिर परिसर में हल्दी कुमकुम कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें उपहार स्वरूप महिलाओं को उनकी जरूरत की सामानों को वितरित किया गया।
इस मौके पर कार्यक्रम आयोजक व भाजपा, वर्सोवा विधानसभा क्षेत्र की महिला मोर्चा उपाध्यक्ष उर्मिला रवि गुप्ता ने बताया कि यह कार्यक्रम स्थानीय विधायक डॉ. भारती लवेकर के मार्गदर्शन में आयोजित है। उन्होंने कहा कि यह हमारे लिए बड़े सौभाग्य की बात है कि आज इतनी बड़ी संख्या में बहनों ने कार्यक्रम में भाग लिया। सभी बहनों का राज- सुहाग अमर रहे और उनका परिवार सदैव प्रगतिपथ चलें।
इस अवसर पर अतिथि के रूप में स्थानीय विधायक डॉ. भारती लवेकर, संगीता गुप्ता, आकृति प्रसाद, काजल रोचवानी, सीमा यादव, मंजू माली, सविता गुप्ता, सिद्धेश शिंदे, राजा चौहाण, कृष्णा खनाल, प्रेम गुप्ता, अम्बिकेश यादव, शम्भू मिश्रा, पारस माली, अंकुर गुप्ता सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे।