FEATUREDSocial

मई अंत तक मुम्बईकरो को भीषण गर्मी से राहत के आसार नही

मुंबई व् आसपास के उपनगरो में निवासी इनदिनों पड़ रही भीषण गर्मी से परेशान है लेकिन मौसम विभाग ने तापमान अभी और बढ़ने के संकेत दिए हैं। मौसम विभाग द्वारा दी गई चेतावनी के अनुसार मुंबई और महाराष्ट्र में आने वाले समय में तापमान में बढ़ोतरी हो सकती है। अगले कुछ दिनों में तापमान 2 से 4 डिग्री तक ऊपर जा सकता है। डॉक्टरों ने बढ़ती गर्मी से बचने की सलाह देते हुए कहा है कि लोग धूप में निकलने से बचें। अधिक पानी पिएं और लू के लक्षण दिखाइ देने पर तुरंत डाक्टर से सम्पर्क करने की सलाह विभाग द्वारा डी गई है

डोम्बिवली के कपड़ा प्रोसेस कम्पनियो के प्रदूषित धुओ से हजारो लोग प्रभावित, प्रदुषण मंडल उदासीन

इसके साथ राज्य के विदर्भ खासकर नागपुर बिड, लातूर खानदेश के लोगों से मौसम विभाग ने विशेष सावधानी बरतने की अपील की है। कल शुक्रवार को मुंबई का अधिकतम तापमान 33.9 डिग्री और न्यूनतम तापमान 24.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया,जो 25 मई तक 2 से 3 डिग्री और बढ़ने की उम्मीद की जा रही है। विदर्भ के अकोला, नागपुर और वर्धा जिलों में अधिकतम तापमान 46 डिग्री और चंद्रपुर जिले में अधिकतम तापमान 47 डिग्री तक जा सकता है।

गिरफ्तारी के डर से अपने वयान से मुकरे अभिनेता कमल हसन, कहा – हर धर्म में है आतंकवादी.

चिकित्सकों ने आम जनता को सलाह दी है कि इस भीषण गर्मी से खुद को बचाने के प्रयास करने चाहिए , बाहरी कृत्रिम शीत पेय पीने के बजाए घर में बनी शिकंजी , बेल का शरबत , कोकम शरबत और सत्तू जैसे पेय पदार्थों  का सेवन करना चाहिए . इसके अलावा यदि आप किसी कारणवश घर से बाहर निकलते हैं तो ग्लूकोस पाउडर मिश्रित पानी पियें . त्वचा को गर्मी से बचाने के लिए जहां तक हो सके आयुर्वेदिक लोशन का इस्तेमाल करें .साथ ही साथ यदि आपको लगातार गर्मी से बेचैनी महसूस हो रही है तो एक बार किसी चिकित्सक की सलाह ज़रूर लें . बाहर से घर अथवा कार्यस्थल पर पहुँचने पर तुरंत ठंडा पानी ना पियें यह आपको नुक्सान पहुंचा सकता है . बाहर के शारीरिक  तापमान को कार्यालय अथवा घर के तापमान के बराबर होने पर ही पानी पियें अथवा पानी राहत देने के बजाए आपको मुश्किल में डाल सकता है .

टिकट निरीक्षको के साथ बढते दुर्व्यवहार के प्रति नारजगी, आज देश भर के टिकट निरीक्षको का प्रदर्शन

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *