Crime

एक साथ 10 बच्चे पैदा करने का दावा निकला झूठा, महिला गिरफ्तार

पिछले दिनों कई बड़े समाचार पत्रों में एक महिला का फोटो छपा था जिसे लेकर खबर लिखी गई थी कि इस महिला ने एक साथ 10 बच्चों को जन्म दिया है। यह दावा तब ध्वस्त हो गया जब पुलिस ने झूठ फैलाने वाली इस महिला को गिरफ्तार कर लिया है।

ससुराल पहुंची दुल्हन ने गाड़ी से उतरते ही दूल्हे को जड़े कई थप्पड़, फिर वापस चली गई मायक

बताया जाता है उसकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं है। उसे एक अस्पताल के मनोरोग वार्ड में भर्ती कराया गया है।

37 साल की महिला गोसियामी को जोहनसबर्ग में एक रिश्तेदार के घर से पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इस महिला को लेकर उसके पार्टनर तेबोहो सोतेत्सी ने दावा किया था कि गोसियामी ने झूठ बोला कि उसने एक साथ 10 बच्चों को जन्म दिया।

पति-पत्नी का झगड़ा सुलझाने गया था हेड कांस्टेबल, महिला को कमरे में बंद कर, किया बलात्कार

जब खबर वायरल हुई तो तेबोहो ने गोसियामी को ढूढ़ने का प्रयास किया लेकिन वह नहीं मिली। इस बात को लेकर तेबोहो ने पुलिस को शिकायत की। 7 जून को यह खबर गोसियामी ने दक्षिण अफ्रीका की मीडिया को दी थी। शुरुआत में तो तेबोहो ने भी यही कहा था लेकिन बाद में वे पलट गए थे।

तीन तलाक कानून का फायदा-पहली पत्नी के पहुंचने पर, छत से कूद कर भागा तीसरी शादी कर रहा दूल्हा

दक्षिण अफ्रीका के नेशनल डिपार्टमेंट आफ हेल्थ ने खुद इस बात की पुष्टि की कि उन्होंने जब बच्चों को देखना चाहा तो गोसियामी कोई सबूत नहीं दे सकी।

वहीं गोसियामी की वकील का कहना है कि गोसियामी को उनकी मर्जी के खिलाफ मेंटल अस्पताल में रखा गया है। जल्द ही वे कोर्ट के आदेश से गोसियामी को स्वतंत्र कराएंगी। वकील ने कहा मेरी क्लाइंट की मानसिक स्थिति बिल्कुल ठीक है।

कोरोना वैक्सीन से शरीर के ‘चुंबक’ बनने का दावा, क्या हो सकता है ऐसा?

दूसरी तरफ गोसियामी ने अपने पार्टनर तेबोहो पर आरोप लगाया कि तेबोहो और उसके परिवार ने लोगों से डोनेशन इकट्ठा करने के लिए यह धोखाधड़ी की। उधर, एक बार में सबसे ज्यादा बच्चे पैदा करने का रिकॉर्ड अभी भी माली की हलीमा सिसी के नाम है

युवती ने रचाया प्रेम विवाह, अब बहन को लेने पड़ेगें दूल्हे संग सात फेरे

जिन्होंने मोरक्कों के एक अस्पताल में इन बच्चों को जन्म दिया था। उन्होंने एक साथ 9 बच्चे पैदा किए थे और इस रिकॉर्ड को गिनीज बुक आफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *