कल्याण रेलवे प्लेटफार्म से आरपीएफ कार्यलय हटाने से यात्रियों को असुविधा
कल्याण स्टेशन के आधुनिकीकरण के अंतर्गत रेल प्रशासन द्वारा बिना सोचे समझे लिये जा रहे निणर्य की सभी जगह निंदा हो रही है।
हाल ही में रेल सुरक्षा बल कल्याण के प्लेटफार्म क्रमांक ४-५ पर स्थित कार्यलय को बिना कोई वैकल्पिक व्यवस्था किये यहां के आरक्षण कार्यलय के पीछे स्थानांतरित कर दिया गया है। जिससे रेल यात्री और रेल कर्मचारी अपने आप को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं।
उनका कहना है जब आर पी एफ कार्यालय प्लेटफार्म क्रमांक ४-५ पर था तो यात्रियों एवं कर्मचारियों को जब जरुरत पड़ती थी तब उन्हें तुरंत सहायता मिल जाती थी।
लेकिन अब क्या? अब प्लेटफार्म पर यात्रियों की सुरक्षा एवं सहायता के लिये कोई भी ऐजेंसी नही है जो इन लोगो की मौके पर मदद कर सके।
इस विषय मे जब कल्याण स्टेशन सलाहकार समिति के सदस्य एवं पूर्व नगरसेवक सुनील वायले से बात की गई तो उन्होंने कहा हम कल्याण स्टेशन सुशोभीकरण के तहत रेल सुरक्षा बल के कार्यालय हटाये जाने के विरोध में नहीं है
लेकिन कार्यालय हटाने के पहले यात्रियों की सुरक्षा एवं सुविधा के लिए यात्री सहायता केंद्र( रेल सुरक्षा बल द्वारा संचालित ) प्लेटफार्म नंबर ४-५ पर बनाना चाहिए था।
समिति के एक अन्य सदस्य अनिल कुमार गर्ग के अनुसार प्लेटफार्म नंबर 4 और 5 पर यात्रियों की सुरक्षा एवं शिकायत सुनने के लिए कोई भी पुलिस मदद केंद्र की व्यवस्था नहीं है जो एक सोचने वाला विषय है।
सुरक्षा बल कार्यालय हटाने के पहले सहायता केंद्र बनाने का निर्णय क्या रेल अधिकारियों के दिमाग में नहीं आया।
रेलवे प्रशासनिक सूत्रों के अनुसार प्लेटफार्म नंबर 5 पर स्थापित टिकट संग्राहक कार्यालय एवं खानपान गृह को हटाने की योजना भी बनाई जा रही है जिसको लेकर यहां कार्यरत टिकट जांच कर्मचारियों में आक्रोश की भावना पनप रही है।
यहां कार्यरत अनेक टिकट निरीक्षकों के अनुसार एक तो रेलवे प्रशासन द्वारा उनपर जबरदस्ती थोपा गया टारगेट का बोझ है एवं दूसरा और टारगेट पूरा करने के दौरान सुरक्षा का अभाव।
पहले तो रेल सुरक्षा बल कार्यालय प्लेटफार्म पर था तो उन्हें कभी भी मदद मिल जाती थी लेकिन अब शायद ही कोई मदद मिल पाए।

