Crime

कल्याण डोम्बिवली पुलिस की बाल मजदूरी विरुद्ध बड़ी करवाई, ६ मालिक गिरफ्तार

कल्याण-डोंबिवली क्षेत्र में स्थानीय पुलिस ने की गयी जोरदार करवाई में क्षेत्र के बैग बनाने के कारखाने, वेल्डिग की दुकान, चाय की दुकान पर कार्यरत नाबालिगों को आजाद कराते हुए इस अपराध में शामिल 6 लोगों के खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज किया है. इनमें कोलसेवाडी पुलिस में  4 मामला, विष्णुनगर पुलिस और डोंबिवली पुलिस में एक मामला दर्ज किया गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार  कल्याण ईस्ट के खडगवाली इलाके में स्थित साकेत कॉलोनी में सरगम ​​होटल के पीछे कदम चॉल की बैग बनाने की फैक्ट्रियां में मंगलवार को  पुलिस ने छापा मारा था और पाया था कि नाबालिग बच्चे बैग में चैन लगाने का काम कर रहे थे। पुलिस ने मामले में लालकुमार साव, मोहम्मद आबिद अब्दुल रहमान अंसारी और महेंद्र यादव के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

साथ ही कटेमानवली के हरिभाऊ पाडा में जयभोल फेब्रिकेटर वेल्डिंग की दुकान में बच्चों को वेल्डिंग कार्य में मदद, आयरन पेंटिंग और झुकने का काम करते पाया गया। पुलिस ने इस मामले में दुकान के मालिक सुरेंद्र बैठा के खिलाफ मामला दर्ज किया है और आगे की जांच शुरू की गई है।

इसी तरह पुलिस ने एक नाबालिग लड़का डोंबिवली पश्चिम में चिनचोडा के पाडा इलाके में श्रीराम टी स्टाल की एक दुकान पर काम कर रहा था। विष्णुनगर पुलिस स्टेशन ने इस चाय दुकान के मालिक विष्णु रावल के खिलाफ मामला दर्ज किया है। एक नाबालिग लड़का डोंबिवली पूर्व स्टेशन क्षेत्र में हरि कृष्ण दाबेली की दुकान में काम करता पाया गया। इस मामले में विजय गुप्ता के खिलाफ डोंबिवली पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज करके आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *