अभिनेत्री उर्मिला मातोंडकर के नेतृत्व में बाढ़ग्रस्त लोगों की मदद कर रहा है कांग्रेस कार्यकर्ताओं का दल
( शीतला प्रसाद सरोज )
मुंबई। अभिनेत्री व कांग्रेस नेता उर्मिला मातोंडकर के नेतृत्व कांग्रेस कार्यकर्ताओं का दल महाराष्ट्र के बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का दौरा कर प्रभावित लोगों की मदद करने में जुट गया है।

प्रभावित लोगों की मदद करने वाले कार्यकर्ताओं के दल में शामिल कांग्रेस के वरिष्ठ नेता चौथी प्रसाद गुप्ता ने बताया कि राज्य के सांगली, कोल्हापुर, सतारा और अकोला के लोगों की बाढ़ से हालत बहुत खराब है।

बाढ़ प्रभावितों की मदद सरकार के अलावा कई सामाजिक संस्थाएं भी कर रही हैं।इसी क्रम में अभिनेत्री और कांग्रेस की नेता उर्मिला मातोंडकर के साथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं का एक दल राहत सामग्री के साथ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर पीड़ित लोगों की मदद करने में जुट गया है।

दल में लगभग सैकड़ों लोग शामिल हैं, जिनमें धनंजय जुन्नरकर, राम चौहान, शिवानंद शर्मा, कालिका यादव, उबेद खान, सतीश दवे प्रमुख हैं।

