बिजली बिल माफी को लेकर नवीन सिंह ने दी आंदोलन की धमकी
युवा कांग्रेसी नेता और महाराष्ट्र कांग्रेस समिति के प्रदेश प्रतिनिधि नवीन सिंह ने कल्याण पूर्व से कांग्रेस की टिकट पर विधानसभा चुनाव लड़ने की तैयारी के साथ स्थानीय मुद्दों पर अपनी सक्रियता बढ़ा दी है और इसी के तहत मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को पत्र लिख कर राज्य सरकार के उद्योगपतियों के बिजली बिल माफ़ करने की योजना का विरोध किया है।
युवा कांग्रेसी नवीन सिंह द्वारा मुख्यमंत्री को लिखे पत्र के अनुसार -महारष्ट्र के ऊर्जा मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले ने महाराष्ट्र के उद्योगपति का 600 करोड़ रुपये का बिजली बिल माफ़ करने का जिक्र किया है। जिससे सरकार की तिजोरी पर हर साल 600 करोड़ रुपये का अतिरिक्त भार आयेगा, अगर महाराष्ट्र की सरकार इन उद्योगपति का बिजली बिल का कर्जा माफ कर सकती है तो राज्य के गरीब ,मध्यम वर्ग, नौकर दार वर्ग इनका भी लाइट बिल माफ करो, या फिर विधुत विभाग की मनमानी वसूली पर भी अंकुश लगना चाहिए.
नवीन सिंह ने मांग की है कि इन उद्योगपतियो का बिजली बिल का कर्जा अगर महाराष्ट्र सरकार ने माफ किया तो महाराष्ट्र की सरकार से मांग करता हूँ कि राज्य के गरीब ,मध्यम वर्ग, नौकर दार वर्ग का बिजली बिल भी सरकार माफ करे,अन्यथा राज्य सरकार के विरुद्ध कांग्रेस पार्टी के तरफ से उग्र आन्दोलन छेड़ने की चेतावनी युवा कांग्रेसी नवीन सिंह ने पत्र द्वारा दी है.

