अन्याय और भ्रष्टाचार के खिलाफ जारी लड़ाई में जनता मेरा साथ दे : ऋतुज लटके
शीतला प्रसाद सरोज
मुंबई। अंधेरी पूर्व विधानसभा से उपचुनाव के लिए महाविकास आघाड़ी की प्रत्याशी ऋतुजा रमेश लटके ने जनसंपर्क कर लोगों से कहा कि चुनावी समर में उनकी लड़ाई अन्याय और भ्रष्टाचार के खिलाफ है, जिसमें क्षेत्र की जनता उनका साथ दे।

रविवार को ऋतुजा रमेश लटके ने अंधेरी पूर्व के वार्ड क्रमांक-80 में पदयात्रा कर मतदाताओं से संपर्क किया। इस दौरान ऋतुजा लटके ने कहा कि इस चुनावी समर में महाविकास आघाड़ी की ओर से जो मुझे सहयोग और स्नेह मिल रहा है, उसके लिए मैं कृतज्ञ हूं।
नामांकन के बाद अंधेरी की राजनीति गरमाई । उत्तर भारतीय और गुजराती मत होंगे निर्णायक
उन्होंने कहा कि मेरी उम्मीदवारी पर लोग कह रहे हैं कि आज लटके साहब मेरे बीच नहीं हैं,ऐसी दशा में आप मेरा मार्गदर्शन करेगीं। मैं कहना चाहती हूं कि मैं बहुत छोटी सी कार्यकर्ता और आप लोगों की सेविका हूं। ऐसी स्थिति में आप लोग मेरा मार्गदर्शन करें और मुझे विजयी होने का आशीर्वाद दें।
उन्होंने कहा कि निर्वाचित होने के बाद वह क्षेत्र का सर्वांगीण विकास करेगीं। बिजली,पानी, सड़क और शौचलय आदि बुनियादी समस्याओं के मुद्दे पर किसी को शिकायत नहीं मिलेगी।
ऋतुजा लटके को राहत, मुंबई मनपा कि फजीहत, मुंबई हाईकोर्ट ने जम कर लगाई फटकार
गौरतलब है कि अंधेरी के इस उपचुनाव में स्व. रमेश लटके की धर्मपत्नी ऋतुजा लटके को महाविकास आघाड़ी की ओर से प्रत्याशी बनाया गया है। जहां-जहां ऋतुज पदयात्रा कर जनसंपर्क कर रही हैं,वहां के लोग उनकी उम्मीदवारी पर प्रसन्नता जाहिर कर तिलक लगाकर उन्हें विजयी होने का आशीर्वाद दे रहे हैं।
सदभावना मंच डोंबिवली द्वारा ऋषिवर किरीटभाई का भव्य भागवत कथा ज्ञान महायज्ञ
इस पदयात्रा में आकांक्षा शिंदे, स्मिता वाडकर, वंदना दडवी, जान्ह्वी फाटे, सुनीता सांगली, समीक्षा चव्हाण, प्रियंका पांचाल, शाखा प्रमुख विनोद चौधरी, संजय चव्हाण, शोएब शेख, साजिद शेख सहित बड़ी संख्या महाविकास आघाड़ी के कार्यकर्ता और पदाधिकारी शामिल हुए।

