Crime

तीसरे पति ने ड्रग्स तस्कर गर्भवती पत्नी को गोलियों से भूना, पत्नी जेल से छूटकर आई थी

ABI News

नई दिल्ली। जमानत पर बाहर आई ड्रग्स स्मगलर पत्नी को पति ने गोलियों से भूनकर मौत के घाट उतार दिया। इस दौरान महिला को बचाने आए पडोसी को भी आरोपी ने गोली मार दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पड़ोसी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस उपायुक्त आरपी मीणा ने बताया कि राजधानी के निजामुदीन इलाके में रह रही लगभग 29 वर्षीय साइना 8 माह की गर्भवती थी। पिछले काफी समय से जेल में बंद साइना को 25 अप्रैल को ही जमानत मिली थी। लगभग 1 वर्ष पूर्व साइना की शादी वसीम के साथ हुई थी। ड्रग्स तस्करी के आरोप में पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए जाने के बाद साइना जेल चली गई थी। इस बीच साइना का पति वसीम उसकी बहन और अपनी साली रिहाना के करीब आ गया था। साली के प्रेमजाल में फंसा वसीम जेल में बंद पत्नी से भी मिलने नहीं गया था। रविवार को मिली जमानत के बाद साइना जेल से बाहर आई। जेल से बाहर आने के बाद घर पहुंचकर दोनों पति-पत्नी में खूब झगड़ा हुआ। सवेरे के समय वसीम ने साइना पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। 4 गोलियां लगने से साइना की मौके पर ही मौत हो गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *