FEATUREDLatest

डोम्बिवली में दर्दनाक दुर्घटना, पति पत्नी और ४ वर्षीय बेटी की घटनास्थल पर मौत

डोंबिवली एमआयडीसी के विकास नाका के पास आज मंगलवार सुबह दस बजे बेहद दर्दनाक दुर्घटना घटी है जिसमे दोपहिया ॲक्टिवा पर सवार एक ही परिवार के तीन लोगो की घटनास्थल पर ही मृत्यू हो गयी है जबकि लगभग दो साल का बच्चा गंभीर रूप से जखमी हालत में अस्पताल मे भरती किया है

यह भी पढ़े – मुम्बई-पुणे एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, ४ की मौत २ गंभीर

मानपाडा पोलीस स्टेशन द्वारा प्राप्त जानकारी के अनुसार खंबाळपाडा निवासी गणेश चौधरी (उम्र ३२ वर्ष) अपने पत्नी उर्मिला (उम्र २५ वर्ष) और बेटी हंशीका (उम्र ४ वर्ष)  के साथ डोंबिवली एमआयडीसी के खंबालपाडा रोड से से गुजर रहे थे. वे मूल रूप से खंबालपाडा गाव के निवासी है लेकिन उन्होंने अपना घर कल्याण पूर्व के चिंचपाडा में ले रखा था और बिच बिच में वे अपने खंबालपाडा गाव के घर का भी चक्कर लगाते रहते थे आज भी वे चिंचपाडा से खंबालपाडा आ रहे थे.

यह भी पढ़े – उल्हासनगर पुलिस ने किया बैंको में सीधे साधे लोगो को मुर्ख बना कर लुटने वाले गिरोह का भंडाफोड

यहाँ के विकास नाका के पास मोड़ है  यही पर अपने आगे तेज गति से चल रही डंपर गाड़ी को ओवरटेक करने के चक्कर में उनका वाहन उस डंपर के पिछले चक्के के नीचे आ गए जिससे गणेश चौधरी के साथ उनकी पत्नी उर्मिला और बेटी हंसिका की घटनास्थल पर ही मौत हो गई है जबकि इस घटना में लगभग 2 वर्षीय उनका पुत्र गंभीर रूप से जख्मी हालत में अस्पताल में भर्ती है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *