उल्हासनगर एनसीपी की विधायक ज्योति कालानी ने छोड़ी पार्टी।
उल्हासनगर – राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी की उल्हासनगर की विधायक ज्योति कालानी ने आज राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से अपना इस्तीफ़ा दे दिया।
राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष जयंत पाटिल को ज्योति कालानी ने अपना इस्तीफा भेजा है।
गौरतलब हो कि ज्योति कालानी उल्हासनगर के पूर्व विधायक सुरेश उर्फ़ पप्पू कालानी की पत्नी हैं और पप्पू कालानी इन दिनों जेल में उम्र कैद की सजा भुगत रहा है। इस बीच पप्पू के बेटे ओमी कालानी ने शहर में अपना अलग राजनीतिक अस्तित्व बनाया है।
ये भी पढ़े – मुंबई पुलिस आयुक्त की विनंती के बाद शरद पवार नहीं गए परिवर्तन निदेशालय के दफ्तर।
जिसे शहर में टीम ओमी कालानी के रूप में पहचान मिली है। इस टीम ओमी कालानी का बीजेपी के साथ गठबंधन है। जिसके चलते बीजेपी उल्हासनगर मनपा में सत्ता पाने में सफल हुई है। वहीँ बीजेपी का एक बड़ा तबका ओमी कालानी से दूरियां बनाने की बात का समर्थन करता है। क्योंकि उल्हासनगर में बीजेपी और पप्पू कालानी का बैर जगजाहिर है।
ये भी पढ़े – भाजपा से झुनझुना लेकर नाच रहे हैं उत्तर भारतीय नेतागण
ऐसे में बीजेपी ने यदि ओमी कालानी को समर्थन देकर विधानसभा चुनाव में उतारा तो बीजेपी का ही एक बड़ा तबका नाराज हो जाएगा और उल्हासनगर में फिर कालानी परिवार का राज आ जाएगा। इसी राज को लाने की खातिर ज्योति कालानी ने अपने पद से इस्तीफा दिए जाने की चर्चा है।
ये भी पढ़े – डोम्बिवली विधानसभा से शिक्षित और स्वच्छ छवि वाला उम्मीदवार की जीत पक्की – आप नेता दीपक दुबे

