मनपा प्रशासन अपने क्षेत्र के नागरिकों के आरोग्य संबंधी समस्या सुलझाने प्रतिबद्ध -आयुक्त गोविन्द बोडके
(राजेश सिन्हा)
कल्याण डोम्बिवली महानगरपालिका के डोम्बिवली पूर्व के ब्राहमण सभा के सामने स्थित श्रुतिका गृह पिछले लगभग डेढ़ साल से बंद पडा है इस बावत कल्याण डोम्बिवली मनपा आयुक्त गोविंद बोडके ने मुम्बई आसपास से बातचीत करते हुए कहा है कि कुछ कारणवश यह जनउपयोगी श्रुतिका गृह जरूर बंद हो गया है लेकिन मनपा प्रशासन इसे दोबारा शुरू करने के लिए लगातार प्रयासरत है इसी के तहत इस श्रुतिका गृह को फिर से शुरू करने के लिए प्राइवेट पब्लिक पार्टनरशिप (PPP) के तहत आवेदन भी मंगाए गए थे लेकिन इस पर सकारात्मक प्रतिक्रिया नहीं मिल पाई. इसीलिए इसे शुरू करने में देरी हो रही है
डोम्बिवली मनपा प्रसूति गृह दुबारा शुरू करने की मनपा आयुक्त से मांग
मनपा आयुक्त गोविंद बोडके के अनुसार इस श्रुतिका गृह को दोबारा शुरू करने के लिए एक बार फिर PPP प्रक्रिया के तहत टेंडर मंगाने की मंजूरी मनपा महासभा से ले ली गई है और जल्द ही इस बाबत आवेदन मंगाए जाएंगे उनके अनुसार मनपा प्रशासन अपने क्षेत्र के नागरिकों के चिकित्सा संबंधी समस्याओं को खत्म करने के प्रति प्रतिबद्ध है और इन्हें सुलझाने के लिए निरंतर प्रयासरत है
आयुक्त गोविंद बोडके के अनुसार कल्याण के रुक्मिणी वाई अस्पताल और डोंबिवली के शास्त्रीनगर अस्पताल में डॉक्टरों और अस्पताल कर्मियों की कमी की पूर्ति के लिए भी नए भर्ती प्रक्रिया शुरू की गई है इसके साथ अस्पतालों में मरीजों की जांच के लिए आवश्यक मशीनरी, दवाओं की कमी के पूर्ति के लिए भी योजनाओ पर काम चल रहा है.

