FEATURED

खेलों से होता है शरीर का विकास और बढ़ता है भाईचारा: कांग्रेस कार्याध्यक्ष अवनीश सिंह

शीतला प्रसाद सरोज
मुंबई। मुंबई कांग्रेस कमेटी, उत्तर भारतीय प्रकोष्ठ के कार्याध्यक्ष एड. अवनीश सिंह ने कहा कि खेलों के आयोजन से जहां शरीर का विकास होता है,वहीं इससे भाईचारा भी बढ़ता है।

आदी स्पोर्ट्स क्लब की ओर से जोगेश्वरी ( प.) के अजीत ग्लास ग्राउंड पर दो दिवसीय रैनी रबर बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

यह भी पढे – जोगेश्वरी में छतरी वितरण, तीन सौ लोगों ने लिया लाभ

इस मौके पर कार्यक्रम के विशेष अतिथि एड. अवनीश सिंह ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन कर कहा कि खेल ही एक ऐसा माध्यम है,जो युवाशक्ति को एक- दूसरे जोड़ता है।

यह भी पढे – अंधेरी में कवि सम्मेलन, श्रोताओं का हुआ भरपूर मनोरंजन

उन्होंने कहा कि खेलों के आयोजन व खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के मुद्दे पर मैं सदैव गंभीर रहता हूं। क्योंकि खेलों के आयोजन से जहां बच्चों की प्रतिभा को निखरने का मौका मिलता है,वहीं उनके शरीर का विकास होता है और उनमें आपसी भाईचार भी बढ़ता है।

यह भी पढे – नालसोपारा में नशा के खिलाफ मुहिम चलाने वाले युवक पर जानलेवा हमला

आयोजक मुजम्मिल शाह ने बताया कि इस टूर्नामेंट के कुल 16 टीमों ने हिस्सा लिया है। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली टीम को ट्राफी के साथ 1 लाख नकद तथा दूसरा स्थान प्राप्त करने वाली टीम को 50 हजार रुपया नकद और ट्राफी इनाम दिया जाएगा।

यह भी पढे – प्रेमिका को मार, सिर-हाथ को ठिकाने लगा चुका था पत्रकार, धड़ ले जाते वक्त हुआ गिरफ्तार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *