जोगेश्वरी में छतरी वितरण, तीन सौ लोगों ने लिया लाभ
शीतला प्रसाद सरोज
मुंबई। गैर सरकारी संगठन ‘द फैक्ट’ ने जोगेश्वरी (प.) के अजीतग्लास स्थित राजस्थान डेयरी के पास कार्यक्रम कर छतरी वितरित किया,जिसका 300 लोगों ने लाभ लिया।

इस बाबत ‘द फैक्ट’ के अध्यक्ष मजहर खान ने कहा कि बारिश का मौसम चल रहा है। क्षेत्र में बड़ी संख्या में ऐसे लोग हैं जिनके पास बरसात से बचने के लिए कोई साधन नहीं है।
यह भी पढे – खेलों से होता है शरीर का विकास और बढ़ता है भाईचारा: कांग्रेस कार्याध्यक्ष अवनीश सिंह
ऐसे में हम लोगों ने निर्णय लिया कि क्यों न छतरी वितरित कर जरूरतमंदों का सहयोग किया जाए।संस्था ने इस कार्यक्रम में 300 लोगों को छतरी वितरित की।

गौरतलब है कि कोरोना के समय जब लॉकडाउन लगा था, उस समय जोगेश्वरी और वर्सोवा विधानसभा क्षेत्र में बड़ी संख्या में दिहाड़ी मजदूरी करने वाले गरीब किस्म के लोगों को ‘द फैक्ट’ ने भोजन, दवा व राशन किट वितरित कर उनकी मदद की थी। इस कार्य की आज भी क्षेत्रीय लोग प्रसंशा कर रहे हैं।

इस अवसर पर संस्था के उपाध्यक्ष हुसैन सय्यद, नईम बडू,गुलाम सय्यद, लाल मोहम्मद खान,सागर रहाटे,सचिन आरोटे सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे।
यह भी पढे – नालसोपारा में नशा के खिलाफ मुहिम चलाने वाले युवक पर जानलेवा हमला

