एमएसआरडीसी का पक्षपातपूर्ण रवैया, गोलवलीवासी डूबे या मरे, रीजेंसी अनंतम को खुली छुट.
( बालकृष्ण मोरे )
महाराष्ट्र राज्य सडक विकास महामंडल (एमएसआरडीसी) की कल्याण शील रोड पर अपनाये गए पक्षपात पूर्ण रवैये से स्थानीय लोगो में रोष व्याप्त है. एक तरफ जहा एमएसआरडीसी ने कल्याण शील रोड के दोनों तरफ टाटा पावर हाउस से काटई नाके तक सडक विस्तारीकरण के नाम पर पिछले आठ महीने से खोद रखा है वहि स्थानीय गोलवली गाव वासियों की वर्षो से अंडर ग्राउंड नाला वनाने की मांग को नजरंदाज करता रहा है. लेकिन जाने किस प्रलोभन में आकर एमएसआरडीसी के अधिकारी यहाँ के नामचीन बिल्डर रीजेंसी निर्माण लिमिटेड के इशारों पर नाच रहे है.
ये भी पढ़े – रीजेंसी की जेब में है एमएसआरडीसी, एमएसइडीसी,केडीएमसी, और एमआयडीसी के अधिकारी
प्राप्त जानकारी के अनुसार एमएसआरडीसी द्वरा सड़क विस्तारीकरण के नाम पर ८-९ महीने पूर्व सडक के दोनों तरफ 1 से २ फोट के खुदाई कर रखी है एमएसआरडीसी द्वारा यह खुदाई कल्याण शील रोड के सबसे व्यस्ततम इलाका टाटा पावर हाउस से काटई नाके तक है.इस खुदाई से कल्याण शील रोड संकरा हो गया है और वाहन आवाजाही में वाहन चालको को रोज परेशानी का सामना करना पड़ता है. इसके साथ जगह कम होने के कारण रोज वाहन चालको के इन सडक से लगे खड्डों में ढुल जाने से दुर्घटनाये भी हो रही है बावजूद इन सबके एमएसआरडीसी के अधिकारियों का इस पर ध्यान नहीं जारहा है
ये भी पढ़े – मुंबई मनपा के ३ अभियंता २ लाख रिश्वत लेते रंगे हाथो गिरफ्तार
इसी तरह है कल्याण शील रोड पर स्थित गोलावाली गाव में नागरिको को अत्यधिक बरसात होने पर नालो से जल निकासी नही हो पाने के कारण घरो में.पानी घुसने की शिकायत वर्षो से है. स्थानीय लोगो के साथ इस वार्ड से भारतीय जनता पार्टी के नगरसेवक रमाकांत पाटिल ने भी एमएसआरडीसी अधिकारियों को पत्र लिख कर गोलवली गाव के दुसरे तरफ के नाले से जोड़ने के लिए अंडरग्राउंड नाला बनाने की मांग की थी.ग्रामीणों के साथ जनप्रतिनिधि की मांग को भी एमएसआरडीसी अधिकारी वर्षो से नजरंदाज करते आये है.
ये भी पढ़े – कल्याण मनपा, एमआईडीसी और एमएसआरडीसी पैसे के लिए बिल्डरों के सामने लेट जाते है

लेकिन इसी दौरान क्षेत्र के नामचीन बिल्डर रीजेंसी निर्माण लिमिटेड को अपने सैकड़ो एकड़ में फैले निर्माणाधीन गृह संकुल के लिए सडक के दुसरे तरफ जोड़ने वाले अंडरग्राउंड नाले की अनुमति मांगी तो एमएसआरडीसी के साथ कल्याण डोम्बिवली महानगर पालिका, एम आई डी सी के अधिकारी भी रीजेंसी निर्माण बिल्डर के समक्ष ना सिर्फ परमिशन लेकर खड़े हो गए,बल्कि इन तीनो विभागों के अधिकारी पुरे हफ्ते भर खुद साईट पर खड़े रहकर इस रीजेंसी बिल्डर का अंडर ग्राउंड नाले का काम करवाया.
ये भी पढ़े – डॉ पायल आत्महत्या मामला, हत्या हो या आत्महत्या, दोषियों पर कड़ी कारवाई होनी चाहिए.

