भीड़भाड़ वाले दादर, ठाणे, और कल्याण रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म से कार्यालय ओर स्टाल हटाए जाएंगे
मुंबई मंडल रेल प्रबंधक (डीआरएम) रजनीश कुमार गोयल ने गुरुवार को बताया है, कि मध्य रेलवे व्यसत्तम के तीन प्रमुख स्टेशन दादर, ठाणे, और कल्याण पर भीड़ को नियंत्रित करने के लिए आवश्यक कदम उठाना शुरू कर दिया है। उनके अनुसार मध्य रेलवे के ये तीन स्टेशन अत्यधिक भीड़भाड़ वाले हैं, और इस पर तत्काल ध्यान देने की आवश्यकता है।
कल्याण रेलवे प्लेटफार्म से आरपीएफ कार्यलय हटाने से यात्रियों को असुविधा
इन स्टेशन पर अत्यधिक भीड़ भाड़ के समय किसी भी अप्रिय स्थिति को रोकने के लिए, ठाणे रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म क्रमांक 5 और 6 से कैंटीन और खाने के स्टालों को हटाने जैसे अल्पकालिक उपाय अपनाए हैं। इन स्टालों को ऐसी जगह दी जाएगी जहां अधिक जगह हो।
इगतपूरी रेलवे स्टेशन पर धड़ल्ले से बिक रहा है बिना अनुमोदित पानी की बोटल
इसके अलावा, 18 लंबी दूरी की ट्रेनें (ऊपर और नीचे की दिशा) जो इन दोनों प्लेटफार्मों पर रुकती थीं, उन्हें ठाणे रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 7 और 8 पर स्थानांतरित कर दिया गया है। इन सभी उपायों से मौजूदा प्लेटफॉर्म पर भीड़ कम करने में मदद मिलेगी, जिससे यात्रियों को अधिक जगह मिलेगी।
मध्य रेलवे के विभिन्न रेलवे स्टेशनो पर आधुनिक CCTV कैमरा
उन्होंने कहा कि मध्य रेलवे ठाणे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 5 और 6 के चौड़ीकरण के लिए एक व्यवहार्यता अध्ययन भी कर रहा है। “व्यवहार्यता रिपोर्ट अगले पांच से छह दिनों में तैयार होनी चाहिए। अगर सब कुछ योजना के अनुसार हुआ, तो मार्च 2023 तक प्लेटफॉर्म चौड़ा करने का काम पूरा हो जाएगा, ”गोयल ने कहा।
ट्रेन मे शराब पीकर दो कांग्रेसी विधायक द्वारा महिला से दुर्व्यवहार मामले मे प्राथमिकी दर्ज
इसी तरह, मध्य रेलवे ने कल्याण स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 3 और 4 के भीड़ को नियंत्रित करने की योजना के तहत कार्य किया जा रहा है। गोयल ने कहा कि कुछ स्टालों के साथ, यहा एक रेलवे कार्यालय भी है जिसे हटाने की आवश्यकता है क्योंकि इससे इन दोनों प्लेटफार्मों पर ट्रेनों की प्रतीक्षा कर रहे यात्रियों को अधिक जगह मिलेगी।
